फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली स्टेशन पर प्रगति देखी, दिव्यांगों को मिलेगी सुविधाएं

आकाश द्विवेदी Updated Wed, 21 Jan 2026 07:16 PM IST

रायबरेली के दो रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति जानने के लिए बुधवार को गति शक्ति की नई दिल्ली और लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण किया। गौरीगंज जाते समय बछरावां और फिर लौटते समय रायबरेली स्टेशन पर एक-एक कार्य का मुआयना किया। बछरावां रेलवे स्टेशन पर मार्च तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। रायबरेली स्टेशन पर काफी काम होने हैं, जिसमें अभी समय लग सकता है। रायबरेली स्टेशन पर जितने भी काम हो रहे हैं, उनमें दिव्यांग यात्रियों के लिए भी सुविधाओं का ध्यान रखने की बात कही गई। जरूरत पड़ने पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगेगी, वहीं रैंप भी बनवाए जाएंगे। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य कराया जा रहा है। इस काम की जिम्मेदारी गति शक्ति को मिली है। गति शक्ति के नई दिल्ली से आए सीएओ पीके गुप्ता और लखनऊ से सीपीएम जयंत चौधरी ने निरीक्षण किया। बछरावां और रायबरेली स्टेशन पर उप मुख्य अभियंता ऋषि यादव, सहायक मंडल अभियंता मनीष और वरिष्ठ खंड अभियंता अभिषेक मिश्र ने दोनों आला अधिकारियों को सभी कार्यों का मुआयना कराने के साथ प्रगति से अवगत कराया। बछरावां स्टेशन पर काफी तेजी से काम चल रहा है। यह उम्मीद जताई गई कि मार्च तक काम पूरा करा लिया जाएगा। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पूर्वी छोर के पैदल पुल से पूरे परिसर का मुआयना किया। किधर क्या काम चल रहा है और क्या बनना है, इस बारे में गति शक्ति के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी ली। स्टेशन के दूसरे छोर पर नया भवन बन रहा है, जिसके जून तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई। मुख्य भवन के बाहरी परिसर में आरसीसी से सीमेंटेड फर्श व सड़क बनाने, प्लेटफार्मों के नवीनीकरण की जानकारी दी गई। दिल्ली से आए अफसर ने कहा कि रेलवे बोर्ड से दिव्यांगों के लिए जितनी भी सुविधाएं देने के बात कही गई, उन सभी पर काम होना चाहिए। सभी काम समय से पूरे कराए जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें