फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में जन सुविधा केंद्र संचालक के साथ बदमाशों ने की लूट

आकाश द्विवेदी Updated Fri, 06 Feb 2026 10:27 PM IST

मखदूमपुर चौकी के पास कार सवार चार अज्ञात बदमाशों ने जन सुविधा केंद्र संचालक अरुणेंद्र तिवारी से उनका बैग छीनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार, छीने गए बैग में 2000 रुपये नकद और लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य का कैमरा था। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गए। घटना के दौरान जिस कार से बदमाश भागे थे, उसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें