फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: बोलेरो वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत, निजी कंपनी में काम करता था मृतक

ishwar ashish Updated Wed, 10 Sep 2025 11:54 AM IST

लालगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के गेट नंबर 3 के सामने बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने एक श्रमिक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। कान्हमऊ गांव निवासी रामस्वरूप पाल (50) आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के फर्निशिंग शॉप में एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह गेट नंबर तीन के सामने फैक्ट्री के जाने के लिए सड़क के किनारे खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के जोर का धक्का लगने से वह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर तमाम कर्मचारी और भीड़ जमा हो गई। जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व आरेडिका की रेलवे पुलिस के काफी प्रयास के बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। पत्नी राजरानी, बेटे अमित व अजय और बेटियों ममता, सविता, शालिनी, शिवानी का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें