बछरावां (रायबरेली)। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सोमवार देर रात प्रयागराज से लखनऊ जाते समय बछरावां मुख्य चौराहे पर पहुंचे कि उनका काफिला थम गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बस स्टॉप निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान बस स्टॉप पर कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं मिला तथा बस स्टॉप पर जगह जगह जलभराव पर परिवहन मंत्री ने अपने साथ मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए की जल्द ही व्यवस्था में सुधार कराया जाए। शौचालयों की साफ सफाई तथा बस स्टॉप पर गंदगी न हो इसके लिए प्रबंध किए जाएं। यात्रियों को बैठने व उनके लिए अन्य सुविधाओं को लेकर भी निर्देश दिए।