फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में रतजगा कर किसान बचा रहे फसल, नीलगाय और बंदर कर देते हैं नष्ट

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 03:37 PM IST

रायबरेली में महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के किसान रतजगा कर अपनी फसल बचा रहे हैं। क्षेत्र के हलोर अलीपुर मझिगवां कक्केपुर भटसरा जमुरावां बारी गोहन्ना कोटवा मोहम्मदाबाद सहित सभी गांव के अधिकांश किसान ठंड भरी रात में जागकर वनरोज से अपनी फसल की रखवाली कर रहे है। क्षेत्र के सभी पंचायतों में नीलगाय के आतंक के कारण किसान रात भर अपने खेतों में रहने को मजबूर है। क्षेत्रीय किसान गंगासागर पांडे कौशलेंद्र सिंह इन्द्रदेव शुक्ला रामसागर चौधरी हौशिला प्रसाद तिवारी सिकंदर सिंह अमर सिंह वर्मा महेंद्र श्रीवास्तव संत कुमार चौधरी लाल सिंह केशवानंद त्रिपाठी हरीकरन सिंह तेजभान सिंह हरिश्चंद्र निर्मल श्रवण चौधरी शीतला प्रसाद मिश्रा दिनेश चंद्र दीक्षित राम प्रकाश शुक्ला श्याम बहादुर सिंह सतीश शुक्ला नितेश सिंह आदि बताया कि किसान दिन-रात, सर्दी -गर्मी, धूप-छांव की परवाह किये बैगर कड़ी मेहनत से अपनी खेतों में बुआई करते है, जब फसल तैयार होने की बारी आई तो नीलगाय का झुंड फसल को बर्बाद कर दे रहा है। आसपास के सभी गांवों में हर तरफ नीलगायों के झुंड का बोलबाला है। अपनी फसलो के बर्बादी का तमाशा देखकर भी किसान बेचारा बने हैं। विडंबना यह है नीलगायों से मुक्ति के लिए,न ही जिला प्रशासन कुछ कर रहा है, न ही वन विभाग। बरजोरगंज निवासी किसान रमेश कुमार ने बताया कि इस ठंड में रात भर जाकर नीलगाय वह बंदरों से अपनी फसल बचा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें