फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में फंदे से लटका मिला बैनामा लेखक के बेटे का शव

Bhupendra Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 10:39 AM IST

यूपी के रायबरेली में मंगलवार को बैनामा लेखक के बेटे सुसाइड कर लिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना गुरुबख्शगंज कोतवाली क्षेत्र के बांसगांव की है। गांव निवासी बैनामा लेखक रज्जन लोधी के बेटे राजू लोधी (42) ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव गांव से कुछ दूरी पर चिलवल के पेड़ की डाल से लटकता मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें