लखनऊ प्रयागराज रेलखंड मार्ग पर बछरावां कस्बे में लालगंज रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग में दोपहर 11 बजे के करीब लालगंज से बछरावां आ रहे एक डंपर ने रेलवे फाटक के बूम को तोड़ दिया इससे बाल बाल हादसा होते बचा और ट्रेन वहां से गुजर गई। लखनऊ प्रयागराज संगम इंटरसिटी तेज रफ्तार में लखनऊ से रायबरेली जा रही थी। इसके लिए गेटमैन ने गेट को बंद किया तभी लालगंज से बछरावां आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने गेट को तोड़ दिया जिससे उसके तीन खंड हो गए। सूचना मिलते ही आरपीएफ फोर्स मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी। रेलवे गेट टूटने से हड़कंप मच गया। वहीं दोनों ओर दो घंटे तक जाम लग रहा। पहुंचे इंजीनियरों द्वारा गेट को जब तक सही किया जाता की दोनों ओर जाम बढ़ता गया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा ने बताया कि एक डंपर ने टक्कर लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग 175 बी गेट पर टक्कर मारी जिससे बम टूट गया गेटमैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।