फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: सूरजपुर संपर्क मार्ग पर खस्ताहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ishwar ashish Updated Sun, 12 Jan 2025 07:00 PM IST

रायबरेली के शिवगढ़ के शिवली वार्ड में भवानीगढ़ चौराहा से शिवली वाया सूरजपुर जर्जर संपर्क मार्ग बदहाल है। सड़क पर सफर करना मुश्किल है। इसे लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बांदा-बहराइच मार्ग से भवानीगढ़ चौराहा से सूरजपुर मार्ग की लंबाई लगभग 7.3 किलोमीटर है। यह मार्ग पूर्ण रूप से गड्ढों में तब्दील हो गया है, लेकिन विभाग मौन धारण किये है। क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित देहली निवासी पूर्व प्रधान बृजेन्द्र द्विवेदी, प्रांजुल अवस्थी, संतोष जायसवाल, प्रधान सूरजपुर शिवेंद्र सिंह, जानकी शरण जायसवाल, कृष्ण कुमार अवस्थी, अमित गुप्ता, जितेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, बच्चन सिंह, अंकित वर्मा, वीरेंद्र सिंह, रमेश शुक्ला, विजय यादव, दीपू कपिल वर्मा और अनिल वर्मा आदि ने बताया कि यह मार्ग सीधे लखनऊ व बाराबंकी जनपद को जोड़ता है। यह मार्ग भवानीगढ़ चौराहा, शिवली, भीखाखेड़ा, जयचंदपुर, बैंती, अनूपखेड़ा, जगन्नाथपुर, देहली, सूरजपुर होते हुए बाराबंकी जनपद के बड़वल चौराहा होते लखनऊ के लिये जाता है। इस सड़क पर लगभग 30 हजार लोगों का प्रतिदिन आना जाना है। अधिशाषी अभियंता पीएम जीएसवाई प्रभातनाथ तिवारी ने बताया कि 7.3 किमी सड़क रिपेयरिंग के लिए 1.87 करोड़ का धन आवंटित किया गया है। एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें