फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाई, धूमधाम से निकाली मूर्ति विसर्जन यात्रा

मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2024 04:56 PM IST

पीलीभीत में मां दुर्गा पूजा के बाद शनिवार को मूर्ति विसर्जन यात्रा शहर में धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग माता के जयकारे लगाकर आगे बढ़ रहे थे। अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्त नाचते गाते चल रहे थे। मूर्तियों का ब्रहमचारी घाट पर विसर्जन किया गया। शहर के मोहल्ला खकरा में नव दुर्गा पूजा समारोह चल रहा था। नवरात्र समाप्त होने के बाद शनिवार को सुबह हवन पूजन किया गया। उसके बाद दोपहर को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मोहल्ला खकरा से शुरू होकर चौक बाजार, कोतवाली रोड होते हुए ब्रह्मचारी घाट पहुंची। यहां पर माता दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के मनोरंजन संस्थान से भी मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें