पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा में शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से किसान की मौत हो गई। गांव बड़ेपुरा निवासी हरीराम ने बताया कि उनका पुत्र विमलेश कुमार ट्रॉली में धान भरवाकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर लौट रहा था। खेत से निकलने के बाद रास्ते में घुमावदार मोड़ के समीप उसने जैसे ही ट्रैक्टर मोड़ा तो ट्रैक्टर का पहिया गहरे गड्ढे में चला गया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से विमलेश की मौत हो गई।