फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीलीभीत में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन, कई जोड़ों की कराई गई शादी

Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Jul 2026 04:03 PM IST

पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को शहर स्थित मंडी समिति परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र से आए वर-वधुओं का रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और मांगलिक गीतों के बीच नवविवाहित जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने नवदंपतियों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है और सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर विवाह से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मंडी समिति परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें