फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर डीसीएम से टकराई, कार सवार व्यापारी की मौत

मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 04:08 PM IST

पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में डीसीएम की चपेट में आकर कार सवार लखीमपुर के व्यापारी की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार की रात में हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गजरौला थाने की जरा चौकी पुलिस ने बताया कि लखीमपुर शहर निवासी दवा व्यापारी असीम पुरी कार से पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जा रहे थे। कार को चालक आलोक चला रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 12:20 बजे पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर धन्ना बाबा गुरुद्वारा के सामने उनकी कार डीसीएम की चपेट में आ गई। हादसे में असीम पुरी की मौत हो गई। घायल आलोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें