मुजफ्फरनगर के एसवीएम योग एंड हेल्थ साइंसेज महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बैडमिन्टन, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग का मुकाबला बीएससी, बी-वोक, बीकॉम की संयुक्त टीम ने बीए की टीम को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर, अजय कुमार जैन, प्रमोद तिवारी ने विजेताओ को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।