आवास विकास कॉलोनी निवासी अजय पंडित रेलवे स्टेशन परिसर के पास लगे रेलवे के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर युवक ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें पुलिस को बताईं। उसका कहना है कि मंसूरपुर न्यूमैक्स सिटी में हो रहे कार्यों की निष्पक्ष जांच हो। जिले में प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं का भी निपटारा हो। फैक्ट्री में कूड़े कचरे का जलना बंद कराया जाए।