फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौली से भाकियू अध्यक्ष रवाना, जीआईसी में पंचायत शुरू, विभिन्न जिलों में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

डिंपल सिरोही Updated Sat, 03 May 2025 12:39 PM IST

मुजफ्फरनगर में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत किसानों के काफिले के साथ किसान मजदूर पंचायत के लिए चल पड़े हैं। उनके साथ गाड़ियों और ट्रैक्टरों का काफिला है। इससे पहले सुबह किसान भवन पर उन्होंने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। उधर, जीआईसी में पंचायत शुरू हो गई है। आसपास के जिलों से भी किसान पहुंच रहे हैं। डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण किसान मजदूर पंचायत से पहले डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया। सरकुलर रोड, महावीर चौक और मीनाक्षी चौक पर पुलिस तैनात की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें