फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर देश में की अमन व खुशहाली की दुआ

डिंपल सिरोही Updated Mon, 31 Mar 2025 12:43 PM IST

मुजफ्फरनगर शहर की शामली रोड स्थित ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज हजारों लोगों से अदा की। सभी ने देश में अमन व खुशहाली की दुआ की। इस दौरान व्यवस्था बनाने व सुरक्षा के मददेनजर पुलिस अलर्ट रही। डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी अभिषेक सिंह व अन्य अधिकारियों ने ईदगाह पहुंच कर सभी को ईद की मुबारकबाद दी। जिले में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जिलेभर में ईदगाह, मस्जिदों व ईद उल फितर की नमाज पुलिस सुरक्षा में सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। सकुलर फ्रंट के पदाधिकारी गोहर सिदीकी व मुफ्ती जुल्फकार ने डीएम व एसएसपी को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों से सभी लोगों से ईद का पर्व शांति,सौहार्द व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें