फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जयपुर में पदक जीतकर लौटी अक्षी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन, नरेश टिकैत ने दिया आशीर्वाद

प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 12:16 AM IST

मुजफ्फरनगर। तितावी/बुढ़ाना मोड़ के काजीखेड़ा गांव की बेटी पंजाब विश्वविद्यालय में बीए की छात्रा अक्षी मलिक ने जयपुर में आयोजित दौड़ के रिले वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने ढोल बजवाकर स्वागत किया। फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में समाज का नाम रोशन किया है। गांव में आयोजित सम्मान समारोह में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जब लड़कियां जीतकर आती है तो हमें गर्व महसूस होता है। सिसौली में 23 दिसंबर को किसान भवन में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें ऐसे ही खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि युवा खिलाड़ी ने जिले का नाम रोशन किया है। यह बेहद खुशी के पल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें