मुजफ्फरनगर के पुरा नाम के एक गांव में डकैती के इरादे से आए बदमाशों ने घर के मुखिया की हत्या कर दी। घर के मुखिया ने डकैतों का विरोध करने की कोशिश की थी, जिसपर बदमाशों ने उसकी रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके अलावा बदमाशों ने घर की मालकिन के साथ भी मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।