मुरादाबाद के गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ी 12वीं की छह छात्राओं को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के दाैरान एक छात्रा बोनट में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई थी। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया था। उसकी निशानदेही के बाद पुलिस ने दो और युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।