फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में सऊदी अरब से लौट रहे छह लोग अगवा, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

विमल शर्मा Updated Sat, 24 May 2025 03:13 PM IST

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराना टोला टैक्स के पास शुक्रवार दोपहर दो कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रामपुर के टांडा निवासी छह लोगों की कार रुकवा ली। यह छह लोग सऊदी अरब से लौट रहे थे और बदमाशों को पेट में सोना छिपाकर लाने की जानकारी मिली थी। बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और मूंढापांडे के रौंडा क्षेत्र में एक फार्म हाउस में ले गए। एक व्यक्ति ने बंधक मुक्त होकर शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस बुला ली। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश रफीक और राजा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पैर में गोली लगी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें