शिरडी साईं करुणा संस्थान की ओर से साईं पालकी निकाली गई। इस दौरान पालकी की भव्यता, अलौकिकता एवं आध्यात्म का एक अलग संगम देखने को मिला। फूलों से सजी पालकी में बाबा को विराजमान करके हजारों भक्त बाबा की जयजयकार करते हुए चल रहे थे। इस दौरान कलश लिए नाचती गाती महिला भक्त, मराठी ढोल ग्रुप के साथ बच्चों ने ढोल ताशे बजाकर स्वर और ताल का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।पालकी यात्रा दीन दयाल नगर स्थित साईं मंदिर से निकल कर कांठ रोड, पीएसी, किला, रामगंगा होते हुए एमआईटी पहुंची।