अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, वृक्षासन सहित कई योग क्रियाएं कीं।