संभल जिले के हरिहर मंदिर को मुक्त कराने के लिए जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। नारेबाजी करते हुए शिवसैनिक राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ को देकर वापस लौट गए। शिवसेना (शिदें गुट) के जिला प्रमुख गुड्डू सैनी के नेतृत्व में शिवसैनिक शुक्रवार को संभल जिले के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे शिवसैनिकों को रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन ने रोक लिया।