चेहल्लुम पर मुरादाबाद में सोमवार को कर्बला के जंग की ऐसी मंजर कशी हई कि जेहन में सदियों पुराना वाकिया फिर से ताजा हो गया। बच्चे हो या बुजुर्ग या फिर नौजवान...सभी ने इमाम हुसैन की याद में खुद को खून से तरबतर कर लिया। चेहल्लुम पर निकाले गए जुलूस में शामिल अजादारों ने या हुसैन की सदाएं बुलंद कीं। चेहल्लुम पर सोमवार को लाकड़ीवलान से जुलूस निकाला गया। जो जामा मस्जिद चौराहा पहुंचा। जहां से मर्सिया हुआ। यहां से निकलकर जुलूस इमामबाड़ा हकीम फरजंद अली पहुंचा।