मुरादाबाद में रिश्वत लेने के आरोप में महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जब रिश्वत लेने टीम ने महिला दरोगा को पकड़ा तो वह सॉरी सर-सॉरी सर कहते हुए रो पड़ी। इससे पहले पांच अक्तूबर को मुरादाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर वली मोहम्मद को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।