फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत, 2027 में तीसरी बार बनाएंगे सरकार: ब्रजेश पाठक

विमल शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 10:51 PM IST

मुरादाबाद में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच मौजूद रहती है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं ने आम लोगों का दिल जीता है। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था की हर तरफ सराहना हो रही है। इसी भरोसे के साथ 2027 में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में बड़े बदलाव आए हैं। आज जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो रहा है। प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि हुई है और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब बीमारू नहीं रहा, बल्कि विकसित राज्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एसआईआर को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें