फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसी का दिल नहीं जीत पाया... वीडियो बनाकर युवक ने दी जान, पुलिस कर रही जांच

विमल शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 12:20 PM IST

कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी आंबेडकर नगर में बुधवार रात स्कूल वैन चालक संदीप कुमार (39) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें संदीप ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मैं किसी का दिल नहीं जीत पाया। वीडियो में पत्नी और उसके मायके वालों पर उत्पीड़न और बेइज्जत करने के गंभीर आरोप भी लगाए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो भी जांच में शामिल कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी नीलम समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें