मुरादाबाद में पुलिस ने रेप के आरोप में एक ताइक्वांडो कोच को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये अब तक करीब आठ बच्चों के साथ इस दरिंदगी की वारदात को अंजाम दे चुका है।लेकिन डर और जान से मारने की धमकी की वजह से किसी बच्चे ने अपना मुंह नहीं खोला। वहीं एक छात्र की हिम्मत ने अब इसे इसकी असली जगह यानी जेल पहुंचा दिया है।