फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल मंदिर में भक्तों ने दिल खोलकर किया दान, खजाने में मिले इतने लाख

प्रगति चंद Updated Tue, 15 Jul 2025 01:01 PM IST

मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगी दान पेटिका को सोमवार को खोला गया। 11:00 बजे नायब तहसीलदार की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच मां पंडा समाज कार्यालय में हुई गिनती में दानपात्र से कुल 14 लाख 51 हजार 30 रुपए मिले। इसमें 14 लाख, 12 हजार, 815 रुपये के नोट और 38,215 रुपये सिक्के प्राप्त हुए। गिनती के बाद धनराशि विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष जिला अधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल के खाते में जमा कराई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार नगीना सिंह, अमीन संग्रह सूरज सोनकर, विजय शंकर दुबे, हरिगेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें