ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर भुगतान न करने के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री देवी शंकर शुक्ला कहाकि भुगतान का जो कानून 22 फरवरी 2019 को बना उसका पालन कराया जाय। विभिन्न कंपनियो में जमा पैसे को वापस नहीं दिया जा रहा है। जिला में लाखों लोग ठगी पीड़ित है। जिनकी पूंजी सरकारी एजेंसियों और ठगो के पास फंसी है। बार-बार आवेदन करने के बाद भी जिला प्रशासन और सक्षम अधिकारी वापस नहीं कर रहे है। जिलाधिकारी से मांग किया कि उनका भुगतान किया जाए। प्रदर्शन करने वालो में अश्वनी कुमार पटेल, दयाशंकर गुप्ता, मंगलराम, बनवारी प्रजापति, सतीश कुमार पटेल, सुनील त्रिपाठी आदि रहे।