मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में बीती रात चोरों ने घर के दो कमरों का ताला तोड़कर 60 हजार नकदी और लगभग पांच लाख का गहना चोरी कर ले गए। जिस कमरे में लोग सो रहे थे। उसे बाहर से बंद कर दिया था। सुबह जब लोग उठे को कमरा बाहर से बंद मिला। पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खोलवाया तो चोरी की जानकारी हुई।