मां विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालु के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने के आरोपों को पुलिस ने निराधार बताया है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि 9 जून 2026 को एक श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचा था। वह गर्भगृह में मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श करना चाहता था, लेकिन मंगलवार होने के कारण मंदिर में अत्यधिक भीड़ थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे सुरक्षा व्यवस्था के तहत चरण स्पर्श करने से रोक दिया। इस पर श्रद्धालु नाराज हो गया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई।