फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

Pragati Chand Updated Sat, 11 Apr 2026 09:27 AM IST

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। उधर, हत्या का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें बाइक पर दो व्यक्ति आते दिख रहे। इसके बाद पीछे बैठा शख्स देसी तमंचा लेकर बाइक से उतरकर भागकर अधिवक्ता के पास आते हुए दिख रहा है। इसके बाद वह गोली मारने के बाद वापस बाइक के पास जा रहा है। बाइक काफी देर तक स्टार्ट नहीं हो रही है। इसके चलते वह बाइक चला रहे युवक को पीछे कर खुद बाइक स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा है। बाइक स्टार्ट कर मौके से दोनों भाग गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें