{"_id":"69d91c9b6e965f610b0458bf","slug":"durg-girl-recovered-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4149695-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बोरे में बंद मिली मासूम: मुंह तकिया के खोल से बंधा था, बच्ची डरी-सहमी हालत में थी; एक संदेही हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरे में बंद मिली मासूम: मुंह तकिया के खोल से बंधा था, बच्ची डरी-सहमी हालत में थी; एक संदेही हिरासत में लिया
उतई थाना क्षेत्र में एक पांच साल की मासूम बच्ची बोरे में बंद मिली है। ग्रामीणों ने कुएं के किनारे अचानक एक बोरी देखी और तुरंत थाने में इसकी सूचना दी। बोरी खोलकर देखने पर पता चला कि बच्ची का मुंह तकिया कवर से बंधा हुआ था।
बच्ची काफी डरी-सहमी हुई थी और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र के बंजारी पारा का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पांच साल की यह बच्ची अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के क्षेत्रों में की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। गांव के कुछ युवक खंडहर के पास से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर एक बंद बोरे पर पड़ी। युवकों ने बोरे में बच्ची का पैर देखकर उसे खोला। बच्ची अचेत अवस्था में बोरे के अंदर बंद मिली।
युवकों ने बच्ची को देखते ही तत्काल उतई थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। बच्ची के मिलने की जानकारी उसके परिजनों को भी दी गई।
पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। एक संदेही को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी द्वारा बच्ची का अपहरण किया गया था। साथ ही, उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया होगा।
मासूम के परिवार का गुस्सा फूटा, उतई थाने का घेराव
दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के बंजारी पारा में खंडहर के पास बोरे में बंद मिली 5 वर्षीय मासूम बच्ची के मामले में परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया, पुलिस ने भारी बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया है। पुलिस अभी संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।