मेरठ। योगाजंलि क्लब की मासिक सभा अलेक्जेंडर क्लब में आयोजित की गई। साथ ही दीपावली के अवसर पर सभी महिलाओं ने मिलकर ताश व अन्य खेल खेले। योग के बारे में भी चर्चा की गई कि किस तरह सर्दी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखा जाए, वजन को नियंत्रित रखा जाए और इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाया जाए आदि के बारे में चर्चा की गई। सभा में दिवाली बंपर विजेता कविता अग्रवाल, अंजू भाटिया, एकता, शशि, रीता भाटिया, मीना अग्रवाल, नेहा भाटिया, कुलदीप, प्रतिभा, ज्योति, कंवल, भावना, गुरमीत, तृप्ता, मीनू चोपड़ा, उमंग और प्रिया रहीं।