मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के ध्वस्तीकरण के आदेश के अंतर्गत सोमवार को तीसरे दिन भी आवास एवं विकास परिषद की ओर से की गई कार्रवाई। कई अवैध निर्माण तथा मकान के सेटबैक के लिए ध्वस्तीकरण किया गया। इस बीच कई मकान मालिक और दुकानदारों ने विरोध किया। सेक्टर 5 में इस्कॉन मंदिर के पास टीम पहुंची तो श्रद्धालुओं ने विरोध कर दिया और हरे रामा हरे कृष्णा का संकीर्तन चालू कर दिया, जिसके बाद आवास विकास की टीम कुछ देर रुक कर आगे बढ़ गई। काफी संख्या में लोगों ने मकान में सेटबैक के लिए ध्वस्तीकरण नहीं किया। ऐसे में कार्रवाई की जा रही है। थाना नौचंदी और थाना मेडिकल की पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की जा रही है।