मेरठ। शहर में आएदिन जाम की समस्या गहराती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस भले कितना ही यातायात के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को समझाती रहे, लेकिन जनता है कि किसी की माननी ही नहीं। ऐसा ही नज़ारा दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के सामने देखने को मिला, जब कुछ कार सवार अपनी कार रॉन्ग साइड से लेकर आने लगे। इस वजह से रोड पर लंबा जाम लग गया और वाहन रेंगते नज़र आये।