फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर जवान से मारपीट: ग्रामीणों के भूनी टोल प्लाजा पर हंगामे के बाद तैनात रहे पुलिसकर्मी

डिंपल सिरोही Updated Tue, 19 Aug 2025 02:58 PM IST

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने भूनी टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा करते हुए टोल पर तोड़फोड़ की और टोल को फ्री कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को भी दिनभर टोल फ्री रहा। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे दिन टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। घटना को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई ने मैमर्स धर्म सिंह कंपनी का ठेका निरस्त कर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। टोल बंद रहने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं टोल कर्मियों में भय का माहौल बना रहा। इधर, घायल जवान कपिल के घर लगातार पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला कपिल के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, रालोद के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी कपिल से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि एनएचएआई ने कंपनी पर जो 20 लाख का जुर्माना लगाया है, वह राशि पीड़ित परिवार को मिले। इसके लिए वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें