राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के अंर्तगत वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन किया गया। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के विभिन्न शहरों जैसे मेरठ,सहारनपुर,मुरादाबाद आदि से आए फार्मासिस्ट व मेडिकल ऑफ़िसर्स आदि को प्रशिक्षित किया गया। सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक व अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर टाँक द्वारा स्मृतिचिन्ह व प्रमाण पत्र दिए गए।