मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर घोपला गांव में जुमे की नमाज पढ़ने जा रहे विशेष समुदाय के दर्जनों लोगों को ग्रामीणों ने गांव के बाहर रोक लिया और वापस जाने को कहा इस दौरान गांव में जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हर जुम्मे को ढाई सौ से 300 लोग गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने आते हैं वापस लौटते समय हुड़दंग और स्टंट करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।