मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी के लोगों ने अमर उजाला संवाद में अपनी समस्याएं सामने रखीं। कॉलोनीवासियों ने बताया कि यहां की सड़कें काफी समय से टूटी हुई हैं। बारिश में सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। स्थानीय निवासियों ने नालों में भरे कचरे की समस्या भी रखी। उनका कहना था कि नालों की सफाई न होने के कारण गंदगी और बदबू फैल रही है। इसके अलावा पार्क भी अविकसित है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए कोई सुविधा नहीं है। लोगों ने महापौर और नगर निगम अधिकारियों से मांग की कि समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। इस पर महापौर और निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।