फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंडित सुनील भराला बोले-आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई, जारी किया वीडियो

डिंपल सिरोही Updated Fri, 20 Sep 2024 05:44 PM IST

तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मछली का तेल मिलाने की बात सामने आने पर देश व विदेशों में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। शुक्रवार को श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने एक वीडियो जारी कर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पंडित सुनील भराला ने 55 सेकेंड का वीडियो जारी करते हुए कहा कि तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मछली का तेल मिलाने की जो घटना सामने आई है, इससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना के बाद से ही हिंदुओं में रोष है। कहा कि देश के अंदर ही नहीं बल्कि विश्व भर के हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जो हिंदुओं की आस्था के साथ भविष्य में खिलवाड़ न कर सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें