मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में जल निकासी को लेकर गांव में होने वाले छोटे-छोटे झगड़ों से आए दिन गांव का माहौल खराब रहता, लेकिन जल निकासी का कोई उचित प्रबंध न होने के कारण सिकंदरपुर गांव का हर परिवार परेशान था। ऐसे, में इस गांव की महिलाओं ने पहले नलों के आगे छोटे गड्ढे खोदे और बाद में धीरे-धीरे आंगन में सब्जियां उगानी शुरू कर दी। एक-दूसरे को देख गांव के प्रत्येक घर के आंगन में किचन गार्डन बन गया और आज जल निकासी की समस्या गांव से पूरी तरह समाप्त हो गई।