हस्तिनापुर के प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की।