जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा हो रही है। इसमें करीब 28 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। खास बात है कि इनमें लगभग 95 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी हैं। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर पर अधिकांश महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। टीजीटी की परीक्षा देने के लिए कनोहर लाल महिला महाविद्यालय शारदा रोड पर सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंच गए थे।