फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गुड फ्राइडे पर श्रद्धा का सैलाब, मेरठ कैंट के सेंट जोसेफ कैथेड्रल में विशेष प्रार्थना सभा, यीशु के बलिदान को किया याद

Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2026 10:02 PM IST

गुड फ्राइडे के अवसर पर मेरठ कैंट स्थित St. Joseph’s Cathedral Meerut Cantt में दोपहर तीन बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को श्रद्धा के साथ स्मरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिशप भास्कर जेसुराज उपस्थित रहे। वहीं पादरी फादर थारिस, फादर रॉय और फादर स्टीफन ने प्रार्थना सभा का संचालन किया। इस दौरान 14 मुकाम (स्टेशंस ऑफ द क्रॉस) की विशेष आराधना की गई, जिसमें प्रभु यीशु के कष्ट और बलिदान की झलक प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने जुलूस में भाग लिया तथा गुड फ्राइडे पर आधारित धार्मिक नाटकों का मंचन भी किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। भजन-कीर्तन के दौरान “जो क्रूस पे कुर्बान है, वो मेरा मसीहा है” और “तेरे मार खाने से मैंने शिफा पाई है” जैसे भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने शांति, प्रेम और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें