नगर निगम की लापरवाही ने सात वर्षीय आर्यन की जान ले ली। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में बृहस्पतिवार शाम खुले नाले में गिरी गेंद उठाते समय बालक नाले में गिर गया। जब तक उसे निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, खुले नाले में अक्सर होने वाली मौतों से निवासियों में गुस्सा है।