सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे। मोदीपुरम में उनका कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए जाते राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई की गाड़ी को पुलिस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी के सामने रोक लिया। राज्यसभा सांसद गुस्से में आ गए। उनकी पुलिसकर्मियों से काफी देर तक नोकझोंक हुई। इसके बाद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई की कार को जाने दिया गया।