गैस सिलेंडर को लेकर फैली अफवाहों के बीच गैस एजेंसियों पर भीड़ लगी हुई है। आलम यह है कि एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी हुई है और सभी परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना केवाईसी और आंखों की जांच के बिना सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। कहना है कि इससे पहले ऐसा नहीं हुआ।