अभिनेता सुनील पाल ने अपने अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद वीडियो जारी कर योगी सरकार का आभार जताया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि दो दिसंबर को मेरे साथ अपहरण की दुर्घटना हुई थी। मैं बहुत धन्यवाद करना चाहूंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का, उनके निर्देशन में यूपी पुलिस ने बहादुरी के साथ घटना का त्वरित खुलासा किया। एक आरोपी को मुठभेड़ में पैर में गोली भी लगी है। पाल ने कहा कि पुलिस की जांच में जल्द ही सच सभी के सामने आ गया। अपहरण में कौन-कौन शामिल था, यह भी जल्द ही पता चल जाएगा। उम्मीद है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी। भगवान न करे भविष्य में किसी के साथ यूपी में इस तरह की घटना हो। ऐसे बदमाशों से निपटने के लिए योगी सरकार है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि योगी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री बने रहें और पुलिस का ऐसे ही निर्देशन करते रहें। सत्यमेव जयते।